
आप सभी को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि *हुनर* की इस साप्ताहिक ऑनलाइन गोष्ठी में हमारे साथ होंगी _स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता_ में हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत *डॉ गीता दूबे जी*। आप हिंदी की मूर्धन्य विदुषी होने के साथ-साथ श्रेष्ठ कवयित्री भी हैं। आपका कविता संग्रह *मधुपुर आभार रहे* प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त आपके कई शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही आप विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशेष रूप से सक्रिय हैं। इस सप्ताह आप हुनर की गोष्ठी में *जीवन में कविता* विषय पर व्याख्यान देंगी।
तिथि - 14 फरवरी 2023
समय - शाम 05:00 बजे से
लिंक - https://meet.google.com/jcy-jprk-hta
(इसके साथ ही अन्य विशिष्ट प्रतिभागियों की कविताओं एवं गायन की भी प्रस्तुतियां होंगी।)
आप सब एक कभी न भूलने वाली शाम का हिस्सा जरूर बनें।
🌸🌸